- Hindi News
- नांगल सिरोही से लापता युवक युवती का शव ट्रैक पर मिला
नांगल सिरोही से लापता युवक युवती का शव ट्रैक पर मिला
गांवनांगल सिरोही से सोमवार रात को लापता हुए एक युवक युवती का शव कनीना से करीब 10 किलोमीटर दूर जैनाबाद डहीना रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर मिले हैं। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों का शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने दोनों के ही परिजनों के बयान पर भादसं की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
जीआरपी चौकी महेंद्रगढ़ को सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति एवं महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या कर ली है तथा दोनों के शव ट्रैक पर पड़े हैं। सूचना मिलते ही एएसआई मदन सिंह मौके पर पहुंचे और युवती एवं युवक के शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की गई। शिनाख्त के आधार पर मृतकों की पहचान गांव नांगल सिरोही निवासी संजू राजबीर के रूप में हुई है। युवक दो बच्चों का पिता तथा युवती अविवाहित थी। बताया जाता है कि युवक शराब के ठेके पर काम करता था। कहा यह भी जा रहा है कि युवती पक्ष से सोमवार रात को ही पुलिस को सूचना भी दी गई थी। सूचना पर पुलिस सुबह कार्रवाई में जुटी ही थी कि उसको जीआरपी चौकी से सूचना मिली की रेलवे ट्रैक पर एक युवक युवती के शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस ने जांच कराई तो शव संजू राजबीर के ही पाए गए। जीआरपी ने सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं।
जीप में गए थे दोनों
पुलिसकी आरंभिक जांच में पता लगा है कि युवक युवती जीप में सवार होकर निकले हैं। कनीना डहीना के बीच रेलवे टै्रक के किलोमीटर 108 के 5/6 के समीप जिस स्थान पर शव मिले हैं उसी के नजदीक जीप खड़ी मिली है। जीप वहां स्थित रेलवे लाइन के अंडर पास ब्रिज में खड़ी थी। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि जीप युवक के किसी मिलने वाले की है तथा उससे यह कहकर जीप मांगी थी कि उनको पैसे लेने जाना है।
मोबाइल से हुई पहचान
पुलिसके अनुसार मामला प्रसंग का बताया जा रहा है। सुबह मौके पर पहुंचे रेवाड़ी जीआरपी थाना इंचार्ज पवन कुमार महेंद्रगढ चौकी पुलिस ने जब शवों की पहचान के लिए तलाशी ली तो युवक के शव के कपड़ों पर्स मोबाइल मिला। मोबाइल में फीड नंबरों के आधार पर पुलिस ने नांगल सिरोही उसके घर फोन किया। फोन मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान राजबीर के रूप में की। साथ