पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वोट के लिए एसडीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश

नए वोट के लिए एसडीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना | नएवोट बनवाने के लिए कनीना के उप-मंडलाधीश सतबीर जागूं ने सभी बीएलओ को कॉलेज एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जाकर उन युवाओं के वोट बनाने को कहा है, जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है। एसडीएम ने स्वयं राजकीय कॉलेज का निरीक्षण कर प्रबंधन को पात्र छात्रों के वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में दो बीएलओ की ड्यूटी लगा दी जाए, तो वोट बनाने का कार्य और भी आसान हो जाएगा। एसडीएम सतबीर सिंह जांगू ने कहा कि 1 दिसंबर से प्रारंभ किए गए वोट बनवाओ विशेष अभियान के तहत उन सभी युवक-युवतियों के मत बनाए जाएंगे, जिनकी आयु एक जनवरी 2015 तक 18 वर्ष एवं उससे अधिक हो चुकी है। गांवों में भी बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम के प्रवाचक रामफल घुघु, मोहन लाल गोयल, राजकुमार, अरूण कुमार उपस्थित रहे।