पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कर्मचारियों की मनमर्जी की भेंट चढ़ी जन धन योजना

बैंक कर्मचारियों की मनमर्जी की भेंट चढ़ी जन धन योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार द्वारा जनहित में शुरू की गई जन योजना बैंक कर्मचारियों की मनमर्जी की भेंट चढ़ रही है। कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना निवासी कुलदीप सिंह उसकी प|ी सुमन देवी सेहलंग स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में जन धन योजना के तहत खाते खुलवाने के लिए गए तो वहां बैठे बैंक कर्मचारी ने उनसे अभद्र व्यवहार करते हुए उनके आवेदन फैंक दिए ओर धक्के देकर बैंक से बाहर कर दिया।

निवेदन करने पर भी बैंक कर्मचारी ने उनकी एक सुनी। इस घटना की शिकायत कुलदीप सिंह ने बैंक के प्रबंधक से की तो उन्होंने भी कर्मचारी का बचाव करते हुए उल्टा उन्हें ही डांट पिलाई। जिसके चलते दंपति बिना खाता खुलवाए मुंह लटका कर वापिस लौट गए।

केंद्र सरकार द्वारा जारी इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के जीरो बैलेंस पर खाता खोलने के निर्देश दिए गए हैं। खाते खुलवाने पर उपभोक्ताओं का वर्षभर का लाखों रुपए का दुर्घटना बीमा होता है, वहीं सही लेन-देन पर 5 हजार रुपए का लोन बिना किसी गवाह के हो सकता है। अधिकांश राष्ट्रीयकृत बैंक एक ओर जहां शिविर लगाकर खाते खोल रहे हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्रिय बैंक के कर्मचारी खाता खुलवाने गए उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। जिससे उपभोक्ताओं की भावनाओं पर कुठाराघात हो रहा है। इस घटना की शिकायत कुलदीप सिंह ने कनीना की एसडीएम डॉ. सुभिता ढाका पुलिस थाने में कर बैंक में मनमर्जी बरतने तथा अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में बैंक प्रबंधक से बेसिक फोन पर बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई।