नांगल से महिला गायब
कनीना | कनीनाउपमंडल के गांव नांगल निवासी महिला कविता, काल्पनिक नाम गणियार के किसी व्यक्ति के साथ गायब हो गई। परिजनों ने कनीना थाने में शिकायत देकर बरामदगी की गुहार की है। जानकारी के मुताबिक भीलवाड़ा वासी कविता की शादी बीते छह वर्ष पूर्व नांगल में हुई थी। महिला की बुआ गणियार की निवासी है। उसी गांव के नीतू पर महिला को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाकर कनीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया है कि पूर्व के समय में नीतू की बातें महिला से होती रहती थीं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।