पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8464 स्कूली 3166 आंगनबाड़ी बच्चों को दी एलबेंडाजोल की गोलियां

8464 स्कूली 3166 आंगनबाड़ी बच्चों को दी एलबेंडाजोल की गोलियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना | प्रदेशसरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ मिशन के तहत आज सीएचसी कनीना एवं उसके अंतर्गत आने वाले सभी उप स्वास्थ केदों पर 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडेजोल की कीड़ेमार दवा दी गई।

स्वास्थ केद्रों के अलावा सीएचसी के तहत आने वाले सभी 82 सरकारी स्कूलों तथा 110 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को स्वास्थ विभाग के चिकित्सकों ने दवा वितरित की। भोजावास पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. दिनेश तंवर एवं उनकी टीम में शामिल डॉ. जितेंद्र मोरवाल तथा स्कूल हेल्थ टीम में डॉ. विनय शर्मा, डॉ. नीलम चौहान के अलावा स्वास्थ विभाग की एएनएम बहु उद्देशीय स्वास्थ कार्यकर्ता के सहयोग से 8464 स्कूली विद्यार्थियों 3166 आंगनबाड़ी के बच्चों को दवा दी गई। डॉ. दिनेश तंवर ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार आज के दिन उक्त दवा वितरित करने का पूर्व निर्धारित समय था। जिसके तहत बच्चों को एबेंडेजोल की गोलियां खिलाकर उनके स्वास्थ को दुरूस्त रखने की मुहिम को आगे बढ़ाया गया।