पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता में सुरेश, भाषण में ज्योति अव्वल

कविता में सुरेश, भाषण में ज्योति अव्वल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालड़ी में दो दिवसीय खेल स्पर्धा 15 से

राजकीयमहिला महाविद्यालय में मंगलवार को डॉ. जय नारायण की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें छात्राओं ने कविता, भाषण, गीत, गजल, भजन, लोक गीत, लोक नृत्य आदि स्पर्धाएं हुईं। मंच संचालन प्रो. सिकंदर तथा डॉ. आरडी यादव ने किया। प्राचार्य भाल सिंह ने विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समस्त स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया।

येरहे विजेता

महिलामहाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में कविता पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुरेश प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आशा ने द्वितीय बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रियंका द्वितीय बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रेणु तृतीय स्थान पर रही। गीत, गजल, भजन में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नीरज प्रथम, लोक गीत में बीए प्रथम की छात्रा पूनम ने प्रथम, बीए द्वितीय की छात्रा सोनिया, बीए तृतीय की छात्रा इशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में बीए तृतीय की छात्रा रितु ने प्रथम, बीए तृतीय की छात्रा मनीषा ने द्वितीय बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महेंद्रगढ़. महिलामहाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दौरान नृत्य में प्रस्तृति देती छात्रा।

कनीना | भक्तिमंदिर कनीना में आगामी 17 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के बाबा घनश्याम दास ने बताया कि कोटिया बस स्टैंड के नजदीक स्थित इस मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी नेशनल, रस्साकसी, वृद्धों की दौड़, बच्चों की दौड़, कुश्तियां करवाई जाएगीं। उन्होंने बताया कि कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2100 रुपए, रस्साकसी में प्रथम रहने वाली टीम को 2100 रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 1100 रुपए, वृद्धों की दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि 100 रुपए लेकर 3100 रुपए तक की कुश्तियां भी होगीं।

महेंद्रगढ़ | सूरजस्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह आयोजिन हुआ। समारोह में गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को कक्षा छठी से आठवीं तक खो-खो खेल प्रतियोगिता तथा कक्षा नौंवीं और दसवीं की कविता एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। खो-खो में कक्षा छठी से छात्र वर्ग में सोनू का ग्रुप प्रथम, कक्षा सातवीं से विनीत का ग्रुप प्रथम तथा कक्षा आठवीं से रवि का ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में कक्षा छठी से मोनिका प्रथम, कक्षा सातवीं से तन्नू एंड ग्रुप प्रथम तथा कक्षा प्रिया एंड ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता कक्षा नौंवी से जतिन एवं पूनम संयुक्त रूप से प्रथम, मानव द्वितीय तथा रवीना तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं से सुकर्म एवं निशा प्रथम, दीपिका एवं गायत्री संयुक्त रूप से द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। कविता प्रतियोगिता कक्षा नौंवी से योगिता, हिमान, दीपक क्रमश: प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं से पूजा, निशा, तमन्ना संयुक्त रूप से प्रथम, पारुल द्वितीय तथा रिंकू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक संदीप राव ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।