कनीना | नगरपालिकाकनीना के सफाई कर्मचारियों की उदासीनता के चलते कनीना निवासी एवं दिल्ली पुलिस के शहीद हवलदार अशोक कुमार की प्रतिमा के नजदीक कूड़े के ढेर लगे होने से शहीदों का अपमान हो रहा है। विदित रहे कि अशोक कुमार एक फरवरी 1999 में अपराधियों का पीछा करते हुए शहीद हो गए थे।