पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंडिया खेड़ा में पेयजल लाइन लीकेज, दूषित पानी की सप्लाई

मुंडिया खेड़ा में पेयजल लाइन लीकेज, दूषित पानी की सप्लाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना | उपमंडलके गांव मुंडिया खेड़ा में पेयजल की लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है जो रास्तों में खड़ा होकर परेशानी पैदा कर रहा है वहीं सप्लाई के माध्यम से दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है। ग्रामीण हाकिम सिंह, महावीर सिंह, धर्मवीर सिंह, श्रीभगवान, रामानंद, बलवान सिंह, हरिसिंह ने कहा कि जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के 4 बोरवेल कार्यरत हैं जिनसे पेयजल सप्लाई होता है। हाकिम के घर के नजदीक पिछले लंबे समय से पेयजल लाइन लीकेज पड़ी है जिससे दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के नजदीक मार्ग में पानी खड़ा है जो ग्रामीणों के आवागमन में बाधा बना हुआ है।