पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यस्तरीय खो खो चैंपियनशिप कल से

राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना|कनीना केरामचंद्र पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 23 सितंबर से शुरू होने वाली 14वीं राज्य स्तरीय सीबीएसई खो-खो क्लस्टर चैंपियनशिप प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जानकारी देते हुए विद्यालय की निदेशिका सुनीता यादव ने बताया कि 23 से 25 सितंबर तक होने वाली 3 दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन चेयरमैन राव होशियार सिंह द्वारा सुबह 10 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 25 सितंबर को शाम 4 बजे होगा। जिसमें विजेता टीमों को पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक मंच तैयार किया जाएगा, जहां विद्यार्थी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सुनीता देवी ने बताया कि कनीना में पहली बार आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए 3 मैदान तैयार किए हैं। फव्वारे लगाकर पानी का छिड़काव कर मैदान तैयार किया जा रहा है। सीबीएसई फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कनीना में हो चुका है लेकिन खो-खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है।