- Hindi News
- पावर कट से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर
पावर कट से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर
कनीनाउपमंडल के गांव गुढा स्थित 33 केवी पावर ग्रिड सब स्टेशन से रात के समय बिजली के कट लगने से अंधेरे और गर्मी में रात गुजार रहे ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर है। ग्रामीण ओमप्रकाश, सुभाष, दलीप सिंह, मुकेश, रामनिवास, विजय, मनोहर लाल, विकास, सुशील कुमार, सुरेंद्र, धर्मपाल ने बताया कि रात के समय अघोषित बिजली के कट लगने से ग्रामीणों की नींद भंग होती है, वहीं पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है। परेशान ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपे जाने की बात कही है।
बता दें कि इस पावर हाऊस को डीसी रेट के तीन कर्मचारी ऑपरेट कर रहे हैं। जबकि निगम की ओर से कनिष्ठ अभियंता की तैनाती की गई है, जिसका कार्य फिल्ड में जाकर बिजली की नियमित सप्लाई देखना है। बिजली की लाइन में कोई कमी आती है तो फिल्ड के जेई की जिम्मेवारी उसे तत्काल दुरूस्त करवाने की है, लेकिन यहां पर तीनों डीसी रेट के कर्मचारी जेई की भूमिका अदा कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है।