पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी भी नहीं हैं जाम की समस्या से अछूते

अधिकारी भी नहीं हैं जाम की समस्या से अछूते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़में जाम की इतनी विकट समस्या है कि आमजन के साथ-साथ उपमंडल अधिकारी नागरिक को भी अपनी रेलवे रोड स्थित कोठी से लघु सचिवालय स्थित कार्यालय कार्यालय से कोठी पहुंचने में घंटों खराब करते पड़ते हैं। ऐसे में आमजन जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन से कैसे अपेक्षा रख सकते हैं।

सोमवार के दिन करीब पौने एक बजे का समय था। कनीना एमडीएम अपनी गाड़ी में बैठकर नगर के ब्रह्मदेव चौक से रेलवे रोड की ओर जा रहे थे। इस समय ब्रह्मदेव चौक पर ही वाहनों का ऐसा जाम लगा कि आधे घंटे तक चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। देखते ही देखते लोग अपने वाहनों को पहले निकालने के चक्कर में एक दूसरे के आगे लगाते रहे तथा चौक का हर मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया।

थानेके मुंशी ने निकलवाई एसडीएम की गाड़ी

जाममें एसडीएम के फंसे होने की सूचना मिलने पर थाने के मुंशी बलजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चौक का हर मार्ग पूरी तरह से जाम है। फिर उन्होंने एसडीएम की गाड़ी को जाम से निकलवाने के लिए वाहनों को इधर-उधर करवा काफी मशक्कत के बाद वहां से उनकी गाड़ी निकलवाई। परंतु आम लोग इसके बाद भी लगभग 15 मिनट तक जाम के अंदर फंसे रहे तथा अपने आप बड़ी मुश्किल से व्यवस्था बनाकर अपने वाहनों को वहां से निकालकर ले गए।

हररोज रहती है यही स्थित

पालिकाप्रशासन पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर आज पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हैं। इसी वजह से नगर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने बाजारों में काफी अतिक्रमण किया हुआ है। साथ ही दुकानों के आगे अपने वाहन खड़े कर लेते हैं। इसके अलावा ग्राहक भी अपने वाहनों को जिस दुकान से खरीददारी करनी होती है, उसी के सामने खड़े कर देते हैं चाहे वहां कितनी भी संकरी जगह हो। ऐसे में बड़े वाहन के आते ही वहां घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। जाम का यह क्रम हर रोज चलता है।

एंबूलेंस भी फंसी रहती है जाम में

नगरका सरकारी अस्पताल भी रेलवे रोड पर ही पड़ता है। अस्पताल तक पहुंचने के लिए लोगों को ब्रह्मदेव चौक को पार करना पड़ता है। यह चौक नगर का सबसे व्यस्त चौक है। इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले दिनों भी भास्कर संवाददाता ने जाम में फंसी एंबूलेंस की फोटो लेकर मामले को उठाया था परंतु स्थानीय प्रशासन है कि लोगों को इस