पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 फीसदी वृद्धों के आधार कार्ड नहीं बने

50 फीसदी वृद्धों के आधार कार्ड नहीं बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना | कनीनाउपमंडल में अभी तक 50 फीसदी वृद्धों के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। जिस समय गांवों में आधार कार्ड बनाए जा रहे थे, उस समय ग्रामीणों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके चलते गांवों से मशीन उठा ली गई। प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बैंक के माध्यम से देने की घोषणा किए जाने के बाद बुजुर्ग लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं। सरकार की ओर से बीपीएल राशन कार्ड धारकों को भी आधार कार्ड प्रस्तुत करने के लिए कहने के बाद, आधार बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए एसडीएम कार्यालय कनीना में आधार बनाने वाली टीम की नियुक्ति की गई है, जो आधार कार्ड बनाएगी।