दो घरों से चोरी करने वाला गिरफ्तार
कनीना|गांव खेड़ीमें गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दो-तीन घरों में चोरी करने पर ग्रामीणों ने काबू कर पुलिस के हवाले किया है। राजेंद्र सिंह राजकुमार राजपूत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रवीन चोरी के लिए उनके घर में घुस गया। राजकुमार ने पर उनके घर से बिस्तर उठाने का आरोप लगाया है जो सुबह होने पर गांव की सुनसान जगह, बणी में पड़े मिले हैं। दूसरी ओर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी है जिसके लिए आवश्यक सामान जुटाया था प्रवीन ने उनके घर में घुस कीमती सामान चोरी करना चाहा, लेकिन जाग होने पर वह कपड़े एवं अन्य सामान को आग लगाकर वहां से गैस सिलेंडर लेकर चंपत हो गया।