पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीनी लोक अदालत में निपटाए लम्बित इंतकाल

जमीनी लोक अदालत में निपटाए लम्बित इंतकाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीनातहसील कार्यालय में आज जमीनी इंतकाल के लिए लगाई गई अदालत में 95 इंतकाल के केस का फैसला किया गया। जिसमें एसडीएम सतबीर जांगू की उपस्थित में नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने भूमि के इंतकाल, नकल, गिरदावरी आदि की दुरुस्त के केस निपटाए। ग्रामीणों ने दरबार में पहुंचकर अपनी जमींन संबंधी विभिन्न समस्याएं रखी। जिनका समाधान किया गया। एसडीएम सतबीर सिंह जांगू ने ग्रामीणों को मिलकर भाईचारे के साथ रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे झगड़ों को लेकर तनाव नहीं बढ़ाना चाहिए। ऐसे मामलों को गांव में ही बैठकर निपटा लेना चाहिए। ऐसा करने से भाईचारे की भावना बनी रहती है तथा गांव का माहौल शांत रहता है। डीसी के दिशा निर्देशन में कनीना तहसील कार्यालय में लगे इस उपमंडल स्तरीय इंतकाल दरबार में लंबित इंतकाल का निपटान किया गया। इस मौके पर एसडीएम के प्रवाचक सुदर्शन कुमार, आरसी देवेंद्र यादव, कार्यालय कानूनगो हनुमान सिंह, बाबूलाल यादव, मोहनलाल गोयल, रमेश पटवारी, ओमप्रकाश, राजेश उपस्थित थे।

कनीना. इंतकालदरबार में केसों की सुनवाई करते नायब तहसीलदार रमेश कुमार।