- Hindi News
- कनीना में 98 रेहड़ियों के लिए किया स्थान निर्धारित
कनीना में 98 रेहड़ियों के लिए किया स्थान निर्धारित
कनीनाबस स्टैंड के समीप लगने वाले रोड जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उपमंडल प्रशासन ने प्रयास कर दिए हैं। एसडीएम सतबीर जांगू, पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार, नगर पालिका के जेई अनूप कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी निवास के समीप रिक्त पड़ी भूमि को समतल करवाकर 98 रेहड़ी लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। इससे पहले रेहड़ी लगाने के लिए बस स्टैंड के अंदर स्थान का चयन किया गया था।
जमीनसमलत कराने कार्रवाई शुरू
रोडवेजजीएम आरके कौशल उपमंडलाधीश सतबीर जांगू ने मौका देखकर बस स्टैंड में खाली पड़ी जमींन को समतल करवाने की कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अब स्थान परिवर्तन करते हुए रेहड़ी वालों को खंड विकास कार्यालय के सामने जगह दी है। एसडीएम सतबीर जांगू ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी वालों को आज एकत्रित कर ड्रा निकाला गया। जिसके मुताबिक सब्जी की 15 रेहडिय़ां, फ्रूट की 65 तथा 18 रेहड़ी छोले-भटूरे के स्थान निर्धारित किए गए। स्थान निर्धारित होने के बाद उक्त रेहडिय़ां अन्यत्र स्थान पर खड़ी मिलती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जामसे मिलेगी मुक्ति
रेहड़ियोंका स्थान निर्धारित करने के बाद सड़क पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले अतिक्रमण को लेकर कहा कि सड़क के दोनों ओर बने नाले को दुरूस्त करवाकर निकासी की व्यवस्था की जाएगी। दुकानदारों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि नाले से आगे सामान लगाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को सीमित दायरे में रहकर दुकान लगाने एवं अतिक्रमण करने की अपील भी की। एसडीएम सतबीर सिंह जांगू ने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर पार्क होने वाले वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।