पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘नई दिशा नया संकल्प’ में भाग लेंगे दो सौ लोग

‘नई दिशा-नया संकल्प’ में भाग लेंगे दो सौ लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल| डीएवीएवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी दयानंद जी के जन्मोत्सव पर 14 फरवरी को सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में नई दिशा-नया संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डीएवी पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड, नारनौल के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नई दिशा-नया संकल्प कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में डीएवी की देशभर में कार्यरत सभी संस्थाओं के शिक्षकगणों के साथ-साथ नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना कोसली संस्था से करीब 200 लोग भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...