पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुल्लक के पैसे बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे

गुल्लक के पैसे बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुकुलमटिंडू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को गुरुकुल के छात्र-छात्राओं ने अपनी गुल्लक से पैसे निकाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए राशि एकत्रित की। इस राशि में गुरुकुल स्टाफ ने भी स्वेच्छा से सहयोग करके कुल 12 हजार 500 रुपए का ड्राफ्ट बनवाकर एसडीएम राजीव अहलावत के मार्फत बाढ़ पीड़ितों के लिए यह राशि भेजी। इस मौके पर एसडीएम ने छात्रों की सदभावना एवं सोच के लिए गुरुकुल छात्रों के बच्चों का धन्यवाद किया। सभी छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों को इस दिशा में आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य जेएस राणा ने कहा कि इससे पहले गुरुकुल ने वर्ष 2008 में बिहार पीड़ितों, वर्ष 2010 में लद्दाख में हुई आपदा पीड़ितों वर्ष 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा में भी 71 हजार रुपए छात्रों एवं स्टाफ ने आपदा पीडि़तों को भेजा है।

खरखौदा. कश्मीरबाढ़ पीड़ितों के लिए ड्राफ्ट बनाकर एसडीएम को सौंपते बच्चे।