- Hindi News
- नारी उत्थान से ही समाज का उत्थान संभव : बूरा
नारी उत्थान से ही समाज का उत्थान संभव : बूरा
खरखौदा| कन्यामहाविद्यालय में सोमवार को नारी उत्थान को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सुरेश बूरा ने कहा कि नारी शिक्षा, नारी जागरुकता एवं नारी उत्थान से ही समाज का उत्थान संभव है। जिस देश में नारी का सम्मान होता है उस देश का उत्थान एवं विकास कोई रोक नहीं सकता। भारत देश वह देश है, जिसमें नारी की पूजा की जाती है। नारी को अपने अधिकारों की जागरुकता के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।