- Hindi News
- गाे हत्या का प्रयास समझ ग्रामीणों ने किया बवाल
गाे-हत्या का प्रयास समझ ग्रामीणों ने किया बवाल
सिसानागांव में खेतों में लगी तेज कांटेदार तार में उलझकर लहूलुहान हो चुकी गाय को गो हत्या का मामला समझकर ग्रामीणों ने खूब बवाल काटा। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर इस बारे में प्रशासन को भी सूचित कर दिया। गो हत्या की सूचना पाकर प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। बाद में जब ग्रामीणों को यकीन हो गया कि यह कोई हत्या के प्रयास का मामला नहीं है बल्कि खेतों में सुरक्षा के लिए की गई कांटेदार तार बंदी की चपेट में आने के कारण गाय घायल हुई है, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
ग्रामीण नीरज, बंटी, संदीप, दिनेश, अजय, प्रवीन, ललित, कमल ने घायल गाय का चिकित्सकों से इलाज कराया गाय को गौशाला में छोड़ दिया। इलाज कर रहे पशु चिकित्सक डा. वेदपाल ने कहा कि यह लावारिश गाय है, तेज कांटेदार तार में फंसने के कारण घायल हुई है। गाय के शरीर पर जगह जगह तार के निशान है यह कोई गौ हत्या का मामला नहीं है। एक सप्ताह में गाय पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
इस मौके पर मामले की छानबीन कर रहे पुलिस के आईओ उमेश त्यागी ने कहा कि हमें ग्रामीणों की तरफ से गौ हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो किसानों ने ही खुद बताया कि यह गौ हत्या नहीं बल्कि तारों में फंसने के कारण गाय घायल हुई है। तार पर गाय का खून मांस लगा मिला। जिससे पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि गाय तार में फंसने के कारण घायल हुई है।
खरखौदा. घायलगाय का इलाज कराते ग्रामीण चिकित्सक।