- Hindi News
- विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा
विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा नियमों की परीक्षा
खरखौदाके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करवाने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छटी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला पुलिस के तत्वाधान में आयोजित करवाई गई इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत करवाना है,ताकि सड़क पर अकसर होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विद्यालय प्राचार्या प्रवेश कुमारी ने कहा कि सड़क पर अकसर हादसे लापरवाही के कारण होते हैं। जागरूकता की कमी के चलते अकसर शिक्षित लोग भी नियमों की अवहेलना करते है। जिसके कारण कई बार सड़क हादसों में जान तक चली जाती है। इस लिए जरूरी है कि हम विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित
रहने के लिए नियमों का पालन कराना सिखाए। जिसके लिए जिला पुलिस के तत्वाधान में परीक्षा आयोजित करवाई जा सके। परीक्षा देने से एक और जहां विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भावना जागृत होगी वहीं जिन नियमों से अब तक विद्यार्थी अवगत नहीं थे उनके बारे में भी उन्हें परीक्षा के माध्यम से जानकारी मिल पाएगी।
इसके साथ ही खरखौदा के कल्पना चावला विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अध्यापिका स्वीटी की देखरेख में आयोजित की गई इस परीक्षा को विद्यालय में तीन चरण में अंजाम दिया गया। जिसमें तीसरी से पांचवीं कक्षा, छटी से आठवीं कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की तीन वर्गों में परीक्षा करवाई गई। प्राचार्य आमोद वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर विद्यार्थी सड़क पर चलने के दौरान नियमों का पालन करें अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करते तो सड़क पर होने वाले हादसों पर काफी लगाम लग सकती है।
खरखौदा. राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी।