पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमने सामने भिड़े दो ट्रक, 1 चालक घायल दूसरा फरार

आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, 1 चालक घायल दूसरा फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकमार्ग पर एक धान से भरे ट्रक की सामने से रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक पंजाब निवासी सुच्चा सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक संख्या आरजे 7208 खरखौदा से रोहतक मार्ग की तरफ जा रहा था। जैसे ही सिसाना गांव की तरफ पहुंचा तो रोहतक की तरफ से रहे एक ट्रक क्रमांक संख्या एचआर 37, 6170 से टकरा गया। जिससे दोनों ट्रकों की भिड़ंत में धान से भरे ट्रक का चालक सुच्चा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर साइड के परखचे उड़ गए।