पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंटर कार में सीधी टक्कर दो की मौत, तीन लोग घायल

कैंटर कार में सीधी टक्कर दो की मौत, तीन लोग घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत-खरखौदामार्ग पर गांव रोहट स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के ठीक सामने शुक्रवार की सुबह कैंटर कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार दो लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी कैंटर चालक अजमेर निवासी समालखा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कैंटर की रफ्तार काफी तेज थी। इसी कारण यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर कैंटर कब्जे में ले लिया है। वहीं घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पवन निवासी गांव पसीना (पानीपत) अपने चाचा जयसिंह गांव के तीन लोगों के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे सिसाना गांव में जरूरी कार्य से जा रहा था। डिजायर कार में सवार होकर जब वह रोहट गांव के पास पहुंचें तो अचानक सामने से रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को सीधे टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके से गुजर रहे लोग दुर्घटना को देखकर सिहर उठे। दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे दिलबाग, राजेश संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। जहां राजेश संदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है।

^मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कैंटर चालक अजमेर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। कैंटर चालक को जल्दी ही गिरफ्तार करेंगे।’’रणजीत, जांचअधिकारी।

बताया जा रहा है कि पवन जयसिंह भांत भरने के लिए अपने किसी परिचित के घर जा रहे थे। परंतु अचानक हुई दुर्घटना ने परिजनों को जहां स्तब्ध कर दिया हैं वहीं खुशी में मातम पसर गया। अस्पताल में पहुंचें परिजन बेहद दुखी थे।

सोनीपत . सड़कदुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।

खबरें और भी हैं...