भाजपा ने प्रदेश की जनता को ठगकर सत्ता हासिल की : तंवर
रोहतकमार्ग पर स्थित नव निर्मित भरत सिंह वाटिका में दहिया खाप प्रधान प्रताप दहिया की अध्यक्षता में पवन खरखौदा ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को फिर से ज्वाइन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक तंवर को पवन ने सभी के नाम की सूची सौंपी। तंवर ने पवन को कांग्रेस का झंडा देकर पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं की पार्टी को जरूरत है। रैली में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
डा. तंवर ने रैली में कहा कि कांग्रेस में पवन को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। वे पवन के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों से कांग्रेस पार्टी में आने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबका विशेष सहयोग जरूरी है। आरोप लगाया कि भाजपा ने देश प्रदेश की जनता को ठगकर सत्ता हासिल की है। इस मौके पर दहिया खाप प्रधान प्रताप दहिया, देवेंद्र कादियान, डॉ. अनिल दहिया, मनबीर गिल, नपा चेयरमैन रोशनी देवी, भाजपा से कांग्रेस में आए जयपाल मलिक, छोटू थाना कलां, शमेशर दहिया, प्रदीप जेलदार, राज पहलवान पहलादरपुर, डॉ. सतबीर निर्माण, राजेश अंबर, कुलदीप सोनी, राजबीर सिंधु, वीरेंद्र सिंह, सोमबीर आर्य सहित काफी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
खरखौदा . पवनखरखौदा देवेंद्र कादियान के साथ अभिनंदन स्वीकारते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर।