पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप पर पिस्तोल के बल पर 93 हजार छीने

पेट्रोल पंप पर पिस्तोल के बल पर 93 हजार छीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवाररात करीब पौने दस बजे जटौला मार्ग पर स्थित मुरलीवाला केएसके पेट्रोल पंप पर बाइक पर आए तीन नकाबपोश दो सेल्समैनों से पिस्तौल के बल पर 93 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पैट्रोल पंप के कारिंदों ने बताया कि वे रात्रि को पैट्रोल पंप बंद करने की तैयारी कर रहे थे, जैसे ही वे बंद करने लगे तो एक बाइक मार्ग पर आकर रुकी, तथा तीन नकाबपोश अंदर आए और पिस्तौल के बल पर पहले कैश छीना। बाद में सामान उठा रहे एक युवक को लात मारी, जिससे उसका मोबाइल कमरे में गिर गया। जबकि दूसरे युवक का मोबाइल छीनकर ले गए। यही नहीं दोनों युवकों को पैट्रोल पंप पर बने एक कमरे में बंद करके चले गए। कमरे में गिरे हुए मोबाइल को ढूंढ़कर कारिंदे हरज्ञान सुनील ने पैट्रोल पंप संचालक प्रवीन कुमार सैदपुर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए दोनों सेल्समैनों को बाहर निकाला। आरोपियों के आने जाने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।