- Hindi News
- 13 दिसंबर से सिलाना में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी
13 दिसंबर से सिलाना में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी
खरखौदा| सिलानागांव में 11वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 14 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीजीपी एनएस वशिष्ठ होंगे। प्रतियोगिता सिलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। इस मौके पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव हनुमान सिंह भादू, हरियाणा कबड्डी संघ प्रधान विजय प्रकाश, कबड्डी संघ हरियाणा के महासचिव कुलदीप सिंह दलाल, जिला प्रधान बलबीर सिंह सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 14 दिसंबर तक चलेगी।