पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खांडा सेहरी मार्ग खस्ताहाल, लोग परेशान

खांडा-सेहरी मार्ग खस्ताहाल, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खांडा-सेहरीमार्ग की खस्ताहाली को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कई बार रिपेयर के नाम पर सरकारी ग्रांट खर्च की है, लेकिन समस्या आज भी ऐसे ही बनी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदार के कार्यों की तो समीक्षा करते हैं और ही उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जांच कराते हैं। जिसके कारण सरकारी ग्रांट खर्च हो जाती है और समस्या का हल भी नहीं होता। गांव निवासी बबली, रमेश, कमल, राजबीर सिंह, दिनेश, जगबीर सिंह, सुरेश का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से खांडा सेहरी मार्ग पर शीतला माता मंदिर के सामने मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग की रिपेयर के लिए लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने सरकारी ग्रांट खूब खर्च की है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। इस संदर्भ में एसडीएम को शिकायत भी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की जांच कराई जाए और मार्ग को विधिवत कराया जाए।

खरखौदा. खस्ताहालमार्ग जिसके कारण लोगों को रही है काफी परेशानी।