- Hindi News
- पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम होने स्वच्छता अभियान अधर में लटका
पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम होने स्वच्छता अभियान अधर में लटका
नगरपालिकाक्षेत्र में स्वच्छता अभियान केवल इस लिए अधर में लटका हुआ है कि यहां पर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने में नपा प्रशासन असफल साबित हो रहा है। हालांकि नपा ने पानी निकासी के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की है, लेकिन समस्या का समाधान करने में नपा पूरी तरह से फेल रही है।
वार्ड संख्या 1, वार्ड संख्या 9 वार्ड संख्या 11 के हालात सबसे बदतर है। यहां पर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम होने के कारण गंदा पानी नालों में सड़ता रहता है, गलियों में पानी जमा हो जाता है। जो वार्ड वासियों एवं राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। मौजूदा हाल में मटिंडू मार्ग पर अधूरे नाले को कच्चा छोड़ा हुआ है जबकि वार्ड संख्या 9 में ड्रेन को मानकों के विरुद्ध नाले में तबदील करने के लिए सरकार के करोड़ों खर्च करके सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया। वार्ड संख्या 1 के मुख्य रास्ते पर भी पानी निकासी होने से गंदगी का आलम बना रहता है।
खरखौदा. वार्ड-1की मुख्य गली जहां पानी निकासी होने पर भरा पानी।