पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडीमेड स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

रेडीमेड स्टोर का शटर तोड़कर हजारों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | खरखौदाके थाना कलां चौक के पास स्थित एक रेडीमेड की दुकान में चोर शटर तोडक़र दुकान में रखी नगदी, नोटों की माला अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए।

पीडि़त को मामले की सूचना पड़ोसी दुकानदारों ने उसे समय दी, जब उन्होंने मंगलवार की सुबह दुकान का शटर टूटा हुआ पाया। मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई , जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हुमांयुपुर निवासी श्याम ने बताया कि उसने खरखौदा के थाना कलां चौक के पास श्याम रेडीमेड के नाम से कपड़ों की दुकान है। मंगलवार की सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने उसे फोन पर सुचना दी कि उसकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। दुकान पर पहुंचने के बाद उसने पाया कि दुकान के गल्ले में रखी 20 हजार की नगदी के साथ ही पांच हजार रुपए की नोटों की माला कपड़े ले गए।