- Hindi News
- महापुरुषों एवं शहीदों की याद में भ्रातृ यज्ञ 13 को
महापुरुषों एवं शहीदों की याद में भ्रातृ यज्ञ 13 को
13नवंबर को क्षेत्र के सिसाना गांव की चौपाल में शहीदों एवं महापुरुषों की स्मृति में जागृति शिक्षा समिति के तत्वाधान में भ्रातृ यज्ञ आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता समिति प्रधान ओमप्रकाश दहिया करेंगे। जबकि ऋषिपाल भदाना इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे।
इस कार्यक्रम में महापुरुषों शहीदों को उनके देश भक्ति, जज्बे, प्रेम सेवा भावना को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कन्या भ्रूणहत्या को रोकने के लिए भी जागरुकता का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर स्वामी दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की भ्रूण हत्या रोकने, शहीदों महापुरुषों पर आधारित श्लोगन एवं प्रतिभा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।