- Hindi News
- नगरपालिका का सार्वजनिक शौचालय बना कूड़ाघर, रोष
नगरपालिका का सार्वजनिक शौचालय बना कूड़ाघर, रोष
दिल्लीचौक के पास दुकानदारों आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका ने सार्वजनिक शौचालय बनाया था, जिस पर हजारों रुपए की राशि खर्च की गई थी, लेकिन बगैर सभी सुविधाओं के ही यह शौचालय जनता के सुपुर्द कर दिया। इस सार्वजनिक शौचालय की सफाई व्यवस्था राम भरोसे रखी। मौजूदा हाल में हालात ये हो गए हैं कि सार्वजनिक शौचालय कूड़ाघर बनकर रह गया है। आसपास के दुकानदारों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बार-बार इसकी शिकायत नगरपालिका प्रशासन को दी है, लेकिन समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब हालात ये हैं कि शौचालय तक जाना भी दूभर हो गया है और शौचालय गंदगी के ढेर में तबदील हो गया है।
दुकानदार राहुल, प्रविंद्र, हवा सिंह, सुनील, सोहन, मुकेश का कहना है कि नगरपालिका द्वारा शहर में कही पर भी सार्वजनिक शौचालय स्थापित नहीं किया गया। दिल्ली चौक पर शौचालय तो बनाया गया, लेकिन इसमें तो पानी की व्यवस्था कराई और ही सफाई का उचित प्रबंध है। मौजूदा हाल में हालत ये हैं आसपास के दुकानों तक गंदगी की लपटें उठती है। जिसके कारण ग्राहकों दुकानदारों को तकलीफ हो रही है। जिन दुकानदारों की दुकानें इन शौचालयों के नजदीक हैं उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इतने बड़े शहर में एक भी सार्वजनिक शौचालय होने से माताओं-बहनों के साथ साथ विभिन्न गांवों से ग्राहक शहर में आते हैं, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दुकानदारों की मांग है कि शहर में गंदगी का पर्याय बने शौचालय की विधिवत सफाई कराई जाए इसे चालू किया जाए। शहर में और भी सार्वजनिक शौचालय स्थापित किए जाए। नपा सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही शौचालय के आसपास फैली गंदगी को दूर कराया जाएगा। इस संदर्भ में सफाई कर्मचारियों को निर्देश भी दे दिए हैं।
खरखौदा. नगरपालिकाके सार्वजनिक शौचालय में फैली गंदगी दिखाते हुए दुकानदार।