- Hindi News
- प्रबंधन की कमी से हारे खरखौदा सीट : आत्रेय
प्रबंधन की कमी से हारे खरखौदा सीट : आत्रेय
भाजपानेता कुलदीप काकरान खरखौदा से केवल प्रबंधन की कमी से चुनाव हारे। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत में कहीं कमी नहीं रही। ये उन्हें पता है कई तो अभी भी बैठक में नहीं आए। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सहयोग करते तो खरखौदा से भी भाजपा ही जीतती। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश आत्रेय ने खरखौदा मार्ग पर आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के लिए आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि खरखौदा से 25 हजार नहीं 40 हजार सदस्य जोड़े जाएंगे। बूथ स्तर पर कम से कम 100 सदस्य भी जोड़े जा सकते हैं। एक सक्रिय कार्यकर्ता 100 सदस्य बनाएगा। उसे पद भी दिया जा सकता है। मेहनत के आधार पर भाजपा में कार्यकर्ताओ को पद मिलेंगे। सभी सदस्यों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट है, ताकि तकनीकी युग में योजनाओं का क्रियान्वयन भी स्पीड से किया जा सके। इस मौके पर हुक्म सिंह, डॉ. कुलदीप काकरान, सतीश सेहरी, रामनिवास, राजबाला सेन, सोनिया, रामदिया, दिनेश आदि उपस्थित रहे।