पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर पिस्तौल कारतूस चोरी

घर में घुसकर पिस्तौल कारतूस चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | उपमंडलके गांव मंडोरा में दिन में चोरों ने घर की अलमारी मेंं रखी लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस गोलियों पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पीडि़त द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंडोरा निवासी इंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है वह हलालपुर गांव मेें स्थित आंध्रा बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता है। उसकी प|ी बरोटा चौकी के पास स्थित ट्यूलिप प्लेट्स में कार्यरत है। मंगलवार को हम दोनों अपने काम पर गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था। इंद्र सिंह के मुताबिक शाम को पांच बजे जब उसकी प|ी कमला घर पर पहुंची तो पाया कि घर का दरवाजा खुला पड़ा है। घर के अंदर जाने पर जांच की तो देखा कि घर की अलमारी भी टूटी हुई है और उसकी दराज में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल, 9 एमएम की 21 गोली 12 बोर के 10 कारतूस चोरी हो चुके है। जिसकी सूचना उसकी प|ी ने उसे फोन पर दी। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।