पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुर बहनों को पुलिस ने दी सुरक्षा

बहादुर बहनों को पुलिस ने दी सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाखुर्द गांव निवासी बहादुर बहनें पूजा आरती के पिता राजेश की मांग पर पुलिस ने सुरक्षा दे दी है। तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब दोनों बहने रोहतक कॉलेज पुलिस सुरक्षा के बीच आवाजाही करेंगीं। बहादुर बहनों के पिता राजेश का कहना है कि प्रदेश के हर परिवार को पता है कि बसों में लड़कियों पर कैसे लड़के फब्तियां कसते हैं, छेड़खानी करते हैं। यह मामला अकेली आरती पूजा का नहीं है, बल्कि प्रदेश की हर बेटी के मां-बाप का है।पूजा आरती का कहना है कि प्रदेश में सैकड़ों लड़कियां छेड़खानी का शिकार होती हैं। इनमें से बहुत सी लड़कियां केवल इसीलिए आवाज नहीं उठाती कि उन्हें दबा दिया जाता है। लेकिन वे दबने वाली नहीं है। बहादुर लड़कियों के पिता राजेश ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि वे सच्चाई का साथ दे।

इसलिए मांगी थी सुरक्षा

बहादुरबहनों के पिता राजेश का कहना है कि कॉलेज में परीक्षाओं में उन पर कटाक्ष किए जाते हैं। इसलिए उनकी लड़कियां पेपर शुरू होने के बाद जाती थीं और पेपर शुरू होने से पहले आना पड़ता था। इसलिए पुलिस सुरक्षा ली है।

लड़कियों के पिता राजेश की मांग पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर थाना खुर्द गांव निवासी दोनों बहनो को पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी है। हैड कांस्टेबल सुदेश उसके साथ दो कांस्टेबल सुदेश किताबों की ड्यूटी लगाई गई है। जब-जब आरती ज्योति घर से बाहर रोहतक कॉलेज कोर्ट में आएंगी-जाएंगी तो दो महिला कांस्टेबल एक हैड कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगी।

खरखौदा. पुलिससुरक्षा के बीच रोहतक के लिए निकलती दोनों बहनें।