सेनानी रामसिंह को किया याद
खरखौदा | आजादहिन्द देश भक्त मोर्चा के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी सतगुरु रामसिहं की 199 वीं जयंती सैनी कालौनी खरखौदा में सतबीर सिंह पांचाल की अध्यक्षता में मनाई गई। मोर्चा के संयोजक आजाद सिंह ढांगी मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कलावती पांचाल विशिष्ठ अतिथि थी। ढांगी ने अपने संबोधन में कहा कि सतगुरु रामसिंह तत्कालीन समय के स्वाधिनता सेनानी महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ विशेष संघर्ष किया। 1885 में वर्मा में उनका निधन हो गया था। स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारकों का हमें निरंतर सम्मान करना चाहिए और उनके बताए गए रास्तें एवं आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास एवं मेहनत और उनकी कुर्बानी के कारण ही स्वतंत्र देश में जी रहे हैं।