भूमिका ने जीती विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
|थानाकलांगांव के ब्रह्म शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके विजेता को एक हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाना था। इस प्रतियोगिता का नाम रखा गया कौन छात्र बनेगा एक हजार पति। शनिवार को ब्रह्म शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 20 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें बारहवीं कक्षा की छात्रा भूमिका पुत्र यशवीर ने सभी प्रश्नों के ठीक उत्तर देकर इस विशेष प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्राचार्य रामबीर सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन सामन्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाता है।
महीने में एक बार इस विशेष प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओपी रंगा प्राचार्य रामबीर सिंह ने स्कूल स्तर, राज्य स्तरीय खेलों शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 300 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक प्रवीन कुमार स्टाफ सदस्य प्रवीन कुमार, राजेश नाहरा, प्रमोद, राजीव दहिया सहित स्टाफ उपस्थित रहा। प्राचार्य ओपी रंगा ने सभी छात्रों से इस तरह की प्रतिभा प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।