- Hindi News
- नौ भावी प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन फार्म
नौ भावी प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन फार्म
उपमंडलबनने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहली बार क्षेत्र के प्रत्याशियों को नामांकन फार्म लेने उन्हें जमा कराने के लिए सोनीपत मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सोमवार को एक महिला सहित 9 भावी प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिए हैं। जिनमें मुख्य लगभग सभी पार्टियों से संबंधित प्रत्याशियों ने फार्म लिए हैं।
कांग्रेस पार्टी से वार्ड-9 खरखौदा निवासी पूर्व विधायक एवं सीपीएस जयवीर सिंह, भाजपा से सैनीपुरा खरखौदा निवासी डॉ. कुलदीप काकराण, इनेलो से खांडा गांव निवासी अनीता खांडा, हजकां से श्रीपाल रोहतक, समाजवादी पार्टी से जयदेव ककरोई, वार्ड-11 से भूपसिंह, समस्त भारतीय पार्टी से इंद्र सिंह, वार्ड-11 से नपा चेयरमैन रोशनी देवी के पति गंगाबिशन हरसाना गांव निवासी माया देवी ने नामांकन फार्म लिया है। अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन फार्म जमा नहीं कराया है।