- Hindi News
- 10 ट्राली मिट्टी डालने के लिए आमने सामने आए दो विभाग
10 ट्राली मिट्टी डालने के लिए आमने-सामने आए दो विभाग
मटिंडूमार्ग बाईपास पर एक मेनहोल को ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपए की राशि खर्च कर दी। सड़क तोड़कर जो गड्ढा खोदा गया था जब उसे भरने की बारी आई तो जनस्वास्थ्य विभाग को याद आया कि एस्टीमेट बनाकर इसे भरा जाना है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग का काम भी रुक गया है। अब 10 ट्राली मिट्टी डालकर सड़क को समतल किया जाना है, लेकिन अब मिट्टी डलवाने से जनस्वास्थ्य विभाग मन चुरा रहा है।
ऐसे में हालात ये हैं कि यह सड़क समतल होने के कारण यहां पर बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग को शायद इसकी कोई फिक्र नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि अगर सड़क का लेवल होने की वजह से कोई हादसा हुआ तो इसका जिम्मेवार कौन होगा? इस सवाल से दोनों ही विभागों के अधिकारी बच रहे हैं।
^मैनहॉल निर्माण के दौरान सड़क को पूरी तरह से तोड़कर जनस्वास्थ्य विभाग ने गड्ढे में तबदील कर दिया था। अब इसे सड़क की शेप में लाना भी उसी विभाग के ठेकेदारों का काम है। अब जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार पीछे हट रहे हैं। जैसे ही मार्ग समतल हो जाएगा मार्ग निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' अर्जुनसिंह, एसडीओ,लोक निर्माण विभाग, खरखौदा।
राजकीय स्नातक कॉलेज आईटीआई में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं, दोनों संस्थाओं का स्टॉफ, मटिंडू छिन्नौली गांव के ग्रामीण, मटिंडू स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिवकरण कॉलेज में जाने वाले छात्रों के साथ साथ पशुपालक एवं किसान भी परेशान हो रहे हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एसडीएम को भी शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है।
^वरिष्ठ अधिकारियों से सड़क पर मिट्टी डालने की परमिशन ली जा रही है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी तो सड़क पर मिट्टी डलवाकर इस सड़क को समतल किया जाएगा ताकि राहगीरों को किसी तरह की परेशानी हो।\\\'\\\' गुलशन,जेईजन स्वास्थ्य विभाग, खरखौदा।
खरखौदा. मटिंडूमार्ग जो बाईपास के पास मिट्टी के अभाव में ऊंचा-नीचा मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है।