पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद भी वोट डालो, मम्मी पापा को भी वोट के लिए प्रेरित करो : एसडीएम

खुद भी वोट डालो, मम्मी पापा को भी वोट के लिए प्रेरित करो : एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाकलां मार्ग पर खरखौदा कन्या महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर शहर के हर नागरिक को मतदान करने का संदेश दिया। एसडीएम राजीव अहलावत ने बैनर एवं पर लिखे संदेश दिखाकर मतदाता जागरुकता रैली को रवाना किया।

इस मौके पर एसडीएम राजीव अहलावत ने कन्या महाविद्यालय की मतदाता छात्राओं कहा कि वे खुद भी मतदान का प्रयोग करें और अपने मम्मी-पापा परिवार के अन्य सदस्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने खरखौदा हलके के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मत का हर हाल में प्रयोग करें। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने खरखौदा शहर के विभिन्न मार्गों एवं गलियों से रैली निकालकर मतदान करने के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार हर नागरिक का है। इस मौके पर तहसीलदार शिवकुमार सैनी, बीडीपीओ सुमित बख्शी, कन्या महाविद्यालय प्राचार्या डा.सुरेश बूरा, राजकीय कॉलेज प्राचार्या मैरीगोल्ड, प्राचार्या सरोज बाल्याण, मास्टर जितेंद्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

खरखौदा. रैलीनिकाल दिया हर मतदाता को मतदान करने का संदेश।