पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय खेलकूद में टीम प्रतिभागिता नहीं बढ़ा पा रही

जिला स्तरीय खेलकूद में टीम प्रतिभागिता नहीं बढ़ा पा रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर शुक्रवार को विभिन्न खेल केन्द्रों पर शुरू हो गया। अधिकांश खेल केन्द्रों में उम्मीदों से काफी कम टीमें पहुंची, जिस कारण विभिन्न स्थानों पर प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित भी नहीं किया जा सका। यह स्थिति तब है जब विभाग की ओर से हर स्कूल को खेल प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए कहा गया था। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माडल टाउन में बेसबाल के मुकाबले होने थे, लेकिन सुबह 11 बजे मैदान में कोई नहीं था, पूछने पर बताया गया कि एक ही टीम आई थी। सुभाष स्टेडियम में आयोजित तलवारबाजी एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता भी कम प्रतिभागिता के भेंट चढ़ गए।

जी-3प्रताप स्कूल के बीच होगा खिताबी मुकाबला : जिलास्तरीयस्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में शनिवार को मेजबान ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल (जी-3)का मुकाबला खरखौदा के प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूल से होगा। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जी-3 स्कूल ने मिंड गुरुकुल को 4 विकेट से तथा प्रताप स्कूल ने डीपीएस खेवड़ा को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक शिक्षा अधिकारी खेल जगबीर मलिक ने किया।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में प्रताप स्कूल ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस खेवड़ा की पूरी टीम 44 रनों पर आल आउट हो गई। जवाब में प्रताप स्कूल ने जीत के लिए आवश्यक रन महज पांच ओवरों में बिना विकेट गंवाए बना लिए। ओपनर साहिल ने नाबाद 25 सुनील ने नाबाद 13 रन बनाए।

दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान जी-3 स्कूल ने मटिंडू गुरुकुल को कड़े मुकाबले में 4 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मटिंडू गुरुकुल ने मेजबान टीम को 40 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में जी-3 की टीम ने यह लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हिमांशु मलिक ने 14 सिद्धांत ने 12 अभिनव ने नाबाद 9 रन बनाए।

इससे पहले खेले गए नाक आउट मुकाबले में जी-3 स्कूल ने ज्ञान गंगा मांटेसरी माडल स्कूल को 10 विकेट से, गुरुकुल मटिंडू ने साउथ प्वाइंट स्कूल को 9 विकेट से तथा डीपीएस खेवड़ा ने होली क्रास को 22 रनों से हराया। इस मौके पर बीईईओ नवीन गुलिया, जी-3 स्कूल के चेयरमैन सुधीर जैन, सीइओ संजय जैन, निदेशक अंकित जैन, प्राचार्या उपमा सक्सेना, हवा सिंह, डीपीई