पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन द्वारा किसानों से अवैध उगाही पर भारी रोष

प्रशासन द्वारा किसानों से अवैध उगाही पर भारी रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन प्रधान राजसिंह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक सोमवार को जयनारायण धर्मशाला में आयोजित की गई, इस बैठक में प्रधान राज सिंह दहिया ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। किसानों से जो अवैध उगाही ली जाती है, उसे बंद कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में करीब 800 नहरी पानी के खाल कच्चे पड़े हुए हैं। इस कारण किसानों को तो समय पर पानी मिलता है और ही पूरा पानी मिलता है, लेकिन नहरी विभाग द्वारा किसानों से पूरी वसूली की जाती है। किसानों की फसल सस्ते दामों पर बिकती है, जबकि उन्हें उगाही के रूप में बगैर पूरा पानी लिए आबियाना चुकता करना पड़ता है। अफसोस की बात तो ये है कि प्रशासन को शिकायत के बाद भी समस्या का अभी तक हल नहीं हो पाया है। इससे किसानों में गहरा रोष है। इस मौके पर किसान धर्मबीर बिधलान, राजकुमार, रोहतास, कुलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुमेंद्र, सतपाल सिंह, रणबीर सिंह हरी किशन रोहणा उपस्थित थे।

खरखौदा. बैठकके दौरान किसानों को संबोधित करते प्रधान राज सिंह दहिया।