कांग्रेस ने नहीं की वफादारी : अनीता
खरखौदा | कांग्रेसपार्टी ने प्रदेश में सत्ता संभालते हुए वायदों की तो झड़ी लगाई, लेकिन उन वायदों को पूरा करने की ओर कभी कदम नहीं बढ़ाया। इस कारण खरखौदा दिल्ली से सटा होने के बाद भी विकसित नहीं हो सका है। गांव तुर्कपुर पिपली में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए खरखौदा हलके से इनेलो प्रत्याशी अनीता खांडा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि खरखौदा हलके की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हलके के लोगों से वफादारी नहीं की। आने वाले विधानसभा में जनता इनेलो का साथ देकर कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर उनके साथ पदम दहिया, रोहतास दहिया, जिले सिंह दहिया, सुरेश दहिया, प्रेम जांगड़ा कुनाल गहलावत उपस्थित थे।
खरखौदा. नुक्कड़सभा को संबोधित करती इनेलो प्रत्याशी अनीता खांडा।