पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजारों की सरकारी दवाएं हुईं खराब

हजारों की सरकारी दवाएं हुईं खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौकरोड़ की लागत से बना खरखौदा का सरकारी अस्पताल आनन-फानन में हैंड ओवर तो कर दिया गया, लेकिन अभी तक पानी सप्लाई की फिटिंग सही से नहीं हो पाई है। मौजूदा हाल में तीसरी चौथी मंजिल से पानी इस कदर लीकेज हो रहा है कि दवाखाने में बाढ़ सी गई। इस कारण हजारों रुपए कीमत की होम्योपैथिक दवाएं खराब हो गईं। इससे मरीजों को दवा मिलने में अब परेशानी उठानी पड़ेगी।

इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग लोक निर्माण विभाग को भी लिखा गया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सुनील खोखर का कहना है कि दीवारों से अचानक तीसरी चौथी बिल्डिंग का पानी निकलने लगता है, प्लंबरों ने विधिवत फिटिंग नहीं की है। इस कारण हजारों रुपए की सरकारी दवाएं वहां पर रखा हुआ रिकार्ड खराब हो गया है। जो भी हो विभाग की अनदेखी के कारण तो जिला प्रशासन को कोई चिंता है और ही स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में कदम उठा रहा है। लीकेज के कारण कमरों में पानी भरा रहता है, इस कारण स्वास्थ्य स्टॉफ को परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त अन्य कई परेशानियों से इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दो चार होना पड़ रहा है।

खरखौदा. पानीसे खराब हुई सरकारी दवाएं दिखाता होम्योपैथिक फार्मासिस्ट।