पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 वर्ष 17 दिन दिया हिंदी का ज्ञान

35 वर्ष 17 दिन दिया हिंदी का ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | क्षेत्रके सिलाना गांव के राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय में हिंदी अध्यापिका मूर्ति देवी 35 वर्ष 17 दिन सरकारी स्कूल में छात्रों को शिक्षा दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षित कर समाज उन्नत बनाना रहा है। उनकी विदाई पर मूर्ति देवी उसकी साथी अध्यापिकाओं की आंखों में आंसू छलक आए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 10 वर्ष बरोना, 9 वर्ष रोहणा गर्ल्स स्कूल, 8 वर्ष रोहणा हाई स्कूल करीब 8 वर्ष सिलाना स्कूल में छात्रों को हिंदी का अच्छा ज्ञान दिया। इस मौके पर मनीषा इंचार्ज, अनीता देवी, अशोक कुमार, ऋतु देवी, चंचल रानी, सरोज देवी, सुषमा, कृष्णा देवी, शीला देवी, बृजमोहन, इंद्रजीत, राजकला, सुमन , पिंकी पूनम ने भी भावभीनी विदाई दी और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।

खरखौदा. सेवानिवृत्ति पर स्टाफ के साथ हिंदी अध्यापिका मूर्ति देवी।