पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑफिस टाइम पर झज्जर तक चलाई जाए बस

ऑफिस टाइम पर झज्जर तक चलाई जाए बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा-दिल्लीदैनिक यात्री महासंघ के पूर्व सदस्य महेंद्र सिंह ने सोनीपत डिपो महाप्रबंधक से सोनीपत से सुबह आठ बजे से चलने वाली बस को झज्जर तक करने की मांग की है।

उनका कहना है कि सोनीपत से बड़ी संख्या में लोग रोजाना झज्जर ड्यूटी करने जाते हैं। जिसके लिए उन्हें सोनीपत से खरखौदा वाया रोहतक होकर झज्जर जाना पड़ता है। जिससे रोजाना उनको ड्यूटी पहुंचने में देरी हो जाती है।

अगर डायरेक्ट सोनीपत से झज्जर तक बस चलाई जाती है, तो सभी तय समय सुबह 10 बजे तक ड्यूटी पर पहुंच सकेंगे। इसमें सबसे अधिक सुविधा महिला यात्रियों को होगी। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले भी पत्र व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। मामले में उन्होंने मंत्री और कमिश्नर से भी अपील की हैं।