पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्र में समरसता को हुआ हवन

राष्ट्र में समरसता को हुआ हवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसानागांव में शनिवार को जागृति शिक्षा समिति की अोर से राष्ट्र की उन्नति सामाजिक समरसता के लिए राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ समारोह का आयोजना किया गया। गांव की सिंगरान चौपाल में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ की गई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्यातिथि ऋषिपाल भदाना सहित विद्यार्थियों ने भी आहुति डाली।

जिसके बाद भ्रूणहत्या को रोकने के लिए स्वामी दयानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने गांव भर में रैली निकालकर लोगों जागरूक किया। वहीं इस अवसर पर आयोजित करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ऋषिपाल भदाना ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र की सेवा करना और राष्ट्र हित में सोचना महापुरुषों शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंंने कहा कि कोई भी राष्ट्र जब तक उन्नति नहीं कर सकता जब तक उस राष्ट्र में नारियों को मान सम्मान दिया जाता हो। इस अवसर पर कन्या भू्रण हत्या पर स्लोगन, चित्रकला, गीत, कविता आदि में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर समिति चेयरमैन ओमप्रकाश दहिया, संदीप कुमार, राज सिंह, समेर सिंह, बलवान सिंह, राजेश , राजुकमार, जगबीर, पवन, संदीप रमेश आदि मौजूद रहे।

खरखौदा. राष्ट्रभ्रातृ यज्ञ समारोह के विजेता विद्यार्थियों के साथ ऋषिपाल भदाना

ये रहे स्पर्धा के विजेता

कवितापाठ में रिया पहले, अन्नू दूसरे मन्नू तीसरे स्थान पर रही। सामाजिक गीत में पूजा ग्रुप प्रथम, काजल ग्रुप द्वितीय निशा ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। स्लोगन में अन्नू पहले, सोनम दूसरे सोनिया तीसरे। पेंटिंग में दिप्ती पहले, आरती दूसरे आशीष तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंशु, कशिश, अमन, दीपाली, चंदन, कीर्ति, दीपिका, अंजलि, तरुण, अंजू, कोमला, रेनू रजनी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।