पुलिस वालों पर लगाया तंग करने का आरोप
शहरके रेहड़ी संचालक शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की हिदायतों के मुताबिक अपनी सभी रेहड़ियों को नाले पर खड़ा कर लिया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कर्मी उन्हें परेशान कर रहे हैं। भाजपा नेता राजीव जैन ने खरखौदा थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अगर नाले की हद तक ये रेहड़ी संचालक रहते हैं तो पुलिस को क्या एतराज है? इन्हें आगे से परेशान नहीं किया जाए।