- Hindi News
- सवारियों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत एक गंभीर
सवारियों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत एक गंभीर
दिल्लीमार्ग पर रामपुर मोड़ के पास एक सवारियों से भरा हुआ ऑटो पलट गया। जिसमें एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। मृतक युवक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि एक अज्ञात वाहन द्वारा साइड दबाने के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया।
इस कारण ऑटो मार्ग पर पलट गया। कई सवारियां घायल हो गई है। जबकि एक 40 वर्षीय युवक कीलानंद मंडल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से लोहे का इंची टेप मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह मिस्त्री हो सकता है। इस सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय महिला जुगनी गंभीर रूप से घायल है।