पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार कार्ड जरूरी : जैन

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आधार कार्ड जरूरी : जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि पेंशन मामले में आधार कार्ड इसलिए भी जरूरी है कि फर्जी तौर से पेंशन ले रहे लोगों को पकड़ा जा सके। सरकारी पैसे का दुरुपयोग बचाया जा सके। करनाल में हुए सर्वे में हजारों फर्जी पेंशन धारकों का मामला संज्ञान में आया है। इस तरह का मामला पूरे प्रदेश में हो सकता है। इसलिए आधार कार्ड हर पेंशनधारक के लिए जरूरी है ताकि खातों में पेंशन आसानी से जा सके।

उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों के अंगूठे का मिलान नहीं हो पाता उनकी आंखों की छाप लेकर उनके आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद भी कोई बुजुर्ग आधार कार्ड से वंचित रह गया तो उसके आधार कार्ड बैंकों के माध्यम से बनवाया जाए।