- Hindi News
- पर्यावरण के प्रति नहीं संजीदगी अनदेखी से सूख गए हंै पौधे
पर्यावरण के प्रति नहीं संजीदगी अनदेखी से सूख गए हंै पौधे
क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना के तहत लाखों रुपए की राशि खर्च कर शहर के अंदरूनी हिस्सों में सड़कों पर वन विभाग ने पौधा रोपण किया था। पौधों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए इन पौधों को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षा दी गई थी। लेकिन पौधारोपण ट्री गार्ड लगाकर वन विभाग के अधिकारी भूल गए।
पौधों का क्या हुआ, ट्री गार्ड कहां गए? इस बारे में वन रक्षकों ने कोई सुध नहीं ली। जिसके चलते दर्जनों ट्री गार्ड तो गायब हुए ही साथ ही उनमें लगाए गए पौधे भी या तो समाप्त हो गए या फिर सूख गए। हालांकि क्षेत्र वासियों ने इस बारे में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी, लेकिन पौधों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मौजूदा हाल में पौधे बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई व्यापक कदम नहीं उठाए जा रहे।
वनविभाग को करनी चाहिए सिंचाई निराई : दुकानदारमुकेश मिस्त्री, अजय कुमार, काला, सुरेश, अश्वनी, राजू का कहना है कि वन विभाग ने पौधे लगाकर उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया। जो पौधे उनकी दुकानों के आगे लगाए थे उन्होंने खुद उन पौधों की अच्छे से देखभाल की, लेकिन जो पौधे दूसरे स्थानों पर लगे हुए थे वहां पर वन विभाग ने उन पौधों की ने निराई सिंचाई की और ही उनकी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। जबकि विभाग को सिंचाई निराई के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी करनी चाहिए थी।
^जो पौधे किसी कारणवश खराब हुए हैं और ट्री गार्ड चोरी हुए हैं, मौसम परिवर्तन के बाद उन्हें विधिवत कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस दिशा में जल्द कार्रवाई की जाए ट्री गार्ड चोरी करने वालों पर मामला दर्ज कराया जाएगा। पब्लिक को भी इस कार्य में सहयोग करना होगा।’’ ओपीकाजला, वन अधिकारी सोनीपत।
खरखौदा . तहसीलके पास मेला ग्राउंड के सामने टूटे पड़े ट्री गार्ड खराब हुए पौधे को दिखाते दुकानदार।