मार्च में होगा पांचवा श्याम उत्सव
खरखौदा | श्रीश्याम सखा मंडल की सैनी चौपाल में बैठक हुई। जिसमें श्री श्याम सखा वंदना के पांचवें वार्षिकोत्सव के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि मार्च महीने में नई सब्जी मंडी में यह कार्यक्रम होगा। आयोजित होने वाले जागरण में दिल्ली, जयपुर, कलकता मुंबई से गायक कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मंडल का उद्देश्य है कि सभी वर्गों के व्यक्ति इस धार्मिक मंच पर आएं एकजुटता का परिचय दें। मंडल संरक्षक एवं पूर्व चेयरमैन रामकंवार सैनी ने कहा कि श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उपप्रधान दीपक गर्ग, विजय गोयल पटवारी, लाला राधेश्याम गर्ग, धर्म सैनी, मास्टर जिले सिंह सैनी, ओम नारायण, वीरेंद्र मित्तल, लाल फूल चंद, सुनील शर्मा, रोहित गुलिया सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खरखौदा . श्रीश्याम सखा मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी संबोधित करते प्रधान कमल शर्मा।